{"_id":"697cfd174ac9f9071309184a","slug":"bike-rider-follower-dies-after-being-hit-by-vehicle-orai-news-c-224-1-ori1005-139826-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फॉलोअर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फॉलोअर की मौत
विज्ञापन
फोटो - 03 मृतक राहुल ओमरे की फाइल फोटो।
कालपी। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह सीओ कार्यालय में प्राइवेट फॉलोअर था। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव निवासी राहुल ओमरे (30) कालपी स्थित सीओ कार्यालय में प्राइवेट तौर पर फॉलोअर था। बृहस्पतिवार की रात को वह काम निपटाकर बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 10 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में गांव के पास पहुंचते ही टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। कुछ देर बाद वहां से निकले राहगीरों ने जब राहुल को घायल पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहुल को सीएचसी भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह माता पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से पत्नी मधु, दो बेटी व एक बेटे सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है।