फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies in road accident, two injured

Jalaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, two injured
उरई। हमीरपुर के सरसई गांव में गुरुवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के गौरहारी गांव निवासी अमित कुमार (30) साथी आशीष (19) व अभिषेक (21) के साथ गुरुवार को कछवा कलां गांव गए थे। शाम को तीनों बाइक से लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के सरसई गांव के पास पहुंची तो ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। सभी को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई विकास ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत से मां ममता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार राय ने बताया कि घटना हमीरपुर की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed