{"_id":"699c9b35a3a5ef405207601c","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-orai-news-c-224-1-ori1005-140853-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक चंद्र प्रकाश की फाइल फोटो।
सिरसा कलार। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। युवक दो दिन पहले ही चेन्नई से एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के दहेलखंड गांव निवासी चतुर सिंह का पुत्र चंद्र प्रकाश (24) रविवार की शाम एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वह जब रात में वापस आ रहा था तो जैसे ही उसकी बाइक थाना क्षेत्र के न्यामतपुर पेट्रोल टैंक पर पहुंची कि पीछे से किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। उसे मृत घोषित कर दिया गया। बड़े भाई सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि छोटा भाई चंद्र प्रकाश चेन्नई में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। परिवार में 19 फरवरी को शादी थी, उसी को लेकर गांव आया हुआ था।मां कुंती सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पीके सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।