फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies in road accident, companion injured

Jalaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 03 Mar 2026 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, companion injured
जालौन। होली की पूर्व संघ्या पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हुए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी अंशुल (28) गुजरात में रहकर काम करता था। होली के पर्व पर वह दो दिन पूर्व गांव आया था। सोमवार को वह मध्यप्रदेश के रौन थाना क्षेत्र निवासी साथी रविंद्र के साथ जालौन आया था। देर शाम वह बाइक लेकर जालौन से अपने घर वापस जा रहा था। जब वह बाइक से कमसेरा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक रविंद्र को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अंशुल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर कर दिया। होली के पर्व से पूर्व घर के लाडले की मौत की खबर घर में कोहराम मच गया। भतीजे राज ने बताया कि अंशुल तीन बहिनों में अकेला भाई था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed