फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies in collision with truck, wife and son injured

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी व पुत्र घायल

Wed, 05 Mar 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 05 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with truck, wife and son injured
सिरसाकलार। पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहे युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व उसका दो वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पुत्र का एक पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भिजवाया।
विज्ञापन

सिरसाकलार निवासी दीपक (25) सोमवार को गर्भवती पत्नी अनीता (23) व दो वर्षीय पुत्र रौनक के साथ बाइक से ससुराल मुरैना जिले के अंबाह कस्बा जा रहा था। जब उनकी बाइक मध्य प्रदेश के भिंड महगांव मार्ग पर गोरमी गांव के पास पहुंची कि तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से ग्वालियर भेजा। जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि पुत्र रौनक का एक पैर कट गया। अनीता गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर युवक के परिजन भी ग्वालियर पहुंच गए हैं। मंगलवार को दीपक का शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दीपक चूड़ी बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। इससे पति उसे प्रसव कराने के लिए ससुराल छोड़ने जा रहा था। पति की मौत की जानकारी पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed