फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 26 Jun 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
उरई। कुठौंदा रोड पर मंगलवार रात युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मामा के घर रहकर पेट्रोल पंप पर काम करता था। हादसे के दौरान हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के सरसौल गांव निवासी अंकित कुमार (19) बाइक से कुठौंदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि अंकित के पिता पुत्तन व मां पुष्पा देवी की बीमारी के चलते कई वर्षो पहले मौत हो गई थी। इससे वह बंगरा गांव निवासी मामा राम अवतार के यहां रहकर पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ माधौगढ़ राम सिंह का कहना है कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed