फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies, companion injured in collision with vehicle

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Tue, 13 Feb 2024 03:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 13 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, companion injured in collision with vehicle
रामपुरा। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया गया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी इंदल सिंह (40) रविवार की देर शाम बाइक से दोस्त प्रदीप (33) के साथ किसी काम के चलते रामपुरा जा रहे थे। उनकी बाइक गांव के पास ही बंबी के पास पहुंची तभी एक वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इंदल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रदीप को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। आठ फरवरी को वह दिल्ली से वापस घर आए थे। उनके तीन बेटियां हैं। युवक की मौत से पत्नी ममता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भीमसेन पौनिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed