फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider collides with suddenly stopped car after collision with Nilgai, dies

Jalaun News: नील गाय की टक्कर के बाद अचानक रुकी कार से टकराया बाइक सवार, मौत

Fri, 09 Feb 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with suddenly stopped car after collision with Nilgai, dies
कुठौंद। औरैया-जालौन स्टेट हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार डेयरी के एक सुपरवाइजर की मौत हो गई।
विज्ञापन

पहले कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे टकराकर कार अनियंत्रित हो गई और चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर कार को रोका। पीछे से आ रहे बाइक सवार जब तक संभलते, वह कार से टकरा गए। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की।
कानपुर नगर के कल्याणपुर गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार कुठौंद थाना क्षेत्र के एक दूध डेयरी में सुपरवाइजर थे। बुधवार देर रात बाइक से कुठौंद लौट रहे थे। औरैया स्टेट हाईवे स्थित फौजी होटल के आगे निर्माणाधीन सीएनजी पेट्रोलपंप के पास पहुंचे, तभी आगे जा रही कार से नीलगाय टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित हुई तो फौरन चालक ने ब्रेक लगा दिया, लेकिन पीछे से आ रहे प्रदीप की बाइक उससे टकरा गई। सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रदीप का एक बेटा हर्षित है। उसकी मौत से पत्नी प्रतिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कार सवारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक सुपरवाइजर के परिजन सुबह शव लेकर डेयरी के पास पहुंच गए। उन्होंने वाहन में शव को रखकर डेयरी संचालक से मुआवजे की मांग की। काफी देर तक हंगामा किया। कहा कि युवक की मौत ऑन ड्यूटी हुई है। ऐसे में कंपनी को उसका मुआवजा देना चाहिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर डेयरी के मैनेजर राहुल अवस्थी ने परिजनों को समझाकर मामले को शांत करा दिया। जिस पर परिजन शव लेकर लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed