फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bike,police,woman,man,gold

महिला के साथ हुई टप्पेबाजी00

Wed, 13 Oct 2021 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
bike,police,woman,man,gold
आटा। कस्बा निवासी महिला सरमन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह वह पति को खाना देने दुकान जा रही थी, तभी रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक मिला। चाची राम-राम कहते हुए उससे बातें करते हुए बोलने लगा की तुम्हारे घर में काफी परेशानी चल रही है। वह सब दूर कर देगा। तब उससे गले में पहने मंगलसूत्र को उतारने के लिए कहा। महिला उसके झांसे में आ गई और उसने मंगलसूत्र उसे दे दिया। जैसे ही युवक के हाथ में मंगलसूत्र आया। वह तुरंत ही बाइक स्टार्ट किए हुए दूसरे युवक के साथ भाग गया। महिला ने थाने पहुंचकर टप्पेबाजी की तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

------------
पांच लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
उरई। रेढर थाना क्षेत्र के जुगराजपुरा निवासी हरभजन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को गांव निवासी विष्णु, दो अन्य, दो अज्ञात लोगों ने गांव में ही उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद पत्थर फेंकते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

------------
महिला के साथ छेड़खानी
उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार को बालिस्टर सिंह निवासी मलथुआ सिरसाकलार उसके घर में घुस गया। इसके बाद छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed