फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bike,police,market,car,shop

बढ़ी बिक्री की रफ्तार, 22 करोड़ का हुआ कारोबार

Tue, 02 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
bike,police,market,car,shop
शोरूम में स्कूटी देखती युवतियां - फोटो : ORAI
उरई। पिछले तीन चार दिनों की तैयारी के बाद जब मंगलवार को धनतेरस आया तो शहर की बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ दिखने लगीं। व्यापारी भी अपनी दुकानों को फुटपाथों तक सजाए थे। इस कारण जाम की स्थिति बनी रही। देर शाम तो मानो बाजार में भीड़ का रेला ही उतर आया हो। बर्तन से लेकर सोने चांदी के जेवर, कार, बाइक, इलेट्रॉनिक्स आइटम, इलेक्ट्रिक झालरें, फर्नीचर, कपड़ों के अलावा गणेश- लक्ष्मी के साथ पूजा की सामग्री सभी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ ही नजर आ रही थी।
विज्ञापन

प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के मुताबिक देर रात तक जिले में करीब 7 करोड़ का सोना-चांदी और डेढ़ करोड़ के बर्तनों की बिक्री होने की संभावना है। जबकि कार व बाइक के अतिरिक्त सभी कुछ मिलाकर धनतेरस पर जिले में कुल 20 से 22 करोड़ के कारोबार की संभावना है। उधर, भीड़ को देखते हुए पुलिस भी सर्तक रही। बाजार में स्वयं पुलिस अधिकारी व एलआईयू की टीमें गश्त करती दिखाई दी।
विज्ञापन

---------
बर्तनों से लेकर सोने चांदी के जेवरों तक लुभाया
कोंच। पांच दिनों तक मनाया वाले दीपावली पर्व का पहला चरण धनतेरस से शुरू हो गया। मंगलवार को बाजारों में जबर्दस्त भीड़ भाड़ रही जिसके चलते लोगों को पांव धरने तक की जगह नहीं मिली। पूजन के लिए सोने चांदी के सिक्के और बर्तनों की जमकर खरीद फरोख्त हुई। इस दिन झाड़ू खरीदने का भी महत्व है, जिस कारण इनकी दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दे रही थी। बता दें कि धनतेरस के चलते दो दिन पहले से ही बाजार सजने लगे थे। सराफा और बर्तनों की खरीद के चलन को देखते हुए सबसे ज्यादा भीड़भाड़ भी इन्हीं दुकानों पर रही। ग्रामीण अंचल के लोग दिन ढलने के पहले ही अपनी खरीद फरोख्त कर चुके थे। जबकि स्थानीय लोगों ने शाम ढलने के बाद शगुन की खरीदारी की। लोगों ने चांदी के पुराने सिक्के खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। जबकि धनाढ्य वर्ग का मंहगा होने के बाद भी रुझान सोने की तरफ रहा। जिसके चलते मंगलसूत्र, चैन, ब्रासलेट, अंगूठी आदि आभूषण खरीदे गए। चांदी के गणेश लक्ष्मी भी खूब बिके। बर्तन व्यवसायी चौधरी दीपक अग्रवाल बताते हैं कि महंगाई का असर तो बाजार पर रहा पर बिक्री ठीकठाक रही। स्वर्णा भूषण विक्रेता संजय सोनी ने बताया कि सिक्कों के अलावा लोग भगवान के लिए चांदी के बर्तन भी खरीद ले गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अलावा दो पहिया वाहनों की बिक्री ठीकठाक रही। भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस भी सर्तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed