फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bike,police,FIR,CCTV,collage

नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर बाइक व नकदी लूटी

Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
bike,police,FIR,CCTV,collage
कोंच। धनतेरस पर तमंचे की नई नोक पर बाइक सहित नकदी लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बाहर पानी पूरी का धंधा करने वाला युवक दीपावली पर नई बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था तभी नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ घटना को अंजाम दे दिया। घटना सुबह चार बजे के आसपास महेशपुरा रोड पर सेठ बद्रीप्रसाद कॉलेज के पास की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के महेशपुरा निवासी आदेश सिंह ने बताया कि वह जनपद उन्नाव के कालूखेड़ा में पानी पूरी का धंधा करता है। सोमवार को वह चाचा विश्वंभर सिंह की नई अपाचे बाइक लेकर उन्नाव से अपने गांव के लिए निकला था। सुबह करीब चार बजे वह कोंच क्षेत्र के महेशपुरा रोड पर स्थित सेठ बद्रीप्रसाद कॉलेज के पास जैसे ही पहुंचा। तभी पीछे से आई एक बाइक पर सवार नकाबपोश तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए अपनी बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद बाइक में लात मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और तमंचा दिखाकर जेब में से ढाई हजार रुपये छीन लिए तथा उनमें से एक उसकी अपाचे बाइक लेकर मौके से भाग गया। जबकि शेष दो बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर अपनी बाइक से कस्बे की ओर भाग गए। उधर, प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों को खोजने में लगी है। एसओजी और सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed