फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike fell into a ditch due to drowsiness, mother died, son injured

Jalaun News: झपकी आने से खंदक में गिरी बाइक, मां की मौत, बेटा घायल

Sat, 01 Jun 2024 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 01 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike fell into a ditch due to drowsiness, mother died, son injured
जालौन। शादी समारोह में शामिल होकर मध्य प्रदेश के भिंड वापस जा रहे मां बेटे की बाइक खंदक में गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां मां को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग निवासी अखिलेश परिवार सहित मध्य प्रदेश के भिंड में रहकर मजदूरी करते हैं। गुरुवार को जालौन में रिश्तेदारी में शादी होने पर उनकी 42 वर्षीय पत्नी सोमवती अपने पुत्र शनि (19) के साथ बाइक से शामिल होने आई थी। शुक्रवार तड़के दोनों भिंड जाने के लिए निकले, जैसे ही बाइक सुढ़ार के पास पहुंची तभी बाइक चला रहे शनि को रात भर जागने की वजह से झपकी आ गई। जिससे बाइक खंदक में गिर गई। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पति अखिलेश ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। वह परिवार सहित ईंट भट्टे पर रहता था। पत्नी की मौत से अब बच्चों का क्या होगा। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed