{"_id":"5cc4ab92bdec22075d2383c4","slug":"bike-enter-in-the-stand-truck-the-death-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत
Sun, 28 Apr 2019 12:50 AM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
डकोर थाना क्षेत्र के ऐर गांव निवासी निहाल अहमद का पुत्र हारुन अहमद (27) शुक्रवार की देर रात झांसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव बाइक से लौट रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास स्थित लक्ष्मी ढाबे के समीप खड़े ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी वहीं मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई तो घर में रोना पीटना शुरू हो गया। कोतवाल शिव गोपाल ने कहा कि अनुमान है कि युवक को बाइक चलाते समय झपकी आ गई या फिर किसी वाहन की हेड लाइट से आंखें चौंधियाने से ट्रक से जा भिड़ा।
विज्ञापन