फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike driver dies due to collision with unknown vehicle

Jalaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sat, 23 Dec 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 23 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to collision with unknown vehicle
कुठौंद। थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर बरियारपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरसिंगपुर गांव निवासी 35 वर्षीय किसान मनोज तिवारी के गांव के खेत में मटर तोड़ी जा रही थी। देर शाम वह खेत पर काम कर रहे मजदूरों के लिए होटल से खाना लेने जा रहा था। उसके साथ उसका साथी महेंद्र भी था। बरियारपुर श्रमदान पर एक वाहन ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वह करीब एक घंटे घटनास्थल पर पड़ा रहा। मौके पर पुलिस पहुंची। एसआई शशांक बाजपेई ने एंबुलेंस से कुठौंद अस्पताल पहुंचाया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गयी। युवक हेलमेट लगाया था। मृत घोषित कर दिया बाइक में साथ में सवार महेंद्र पाल को चोट नहीं आई। लेकिन वह दहशत में आ गया। पति की मौत से गर्भवती पत्नी शगुन का रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक के एक लड़का दो लड़की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed