{"_id":"590782dd4f1c1b21654423ae","slug":"bike-dies-in-khanti-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंती में गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंती में गिरी बाइक, युवक की मौत
अमर उजाला जालौन
Updated Tue, 02 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रसूलपुर गांव निवासी लल्लूराम (25) पुत्र राजाराम सोमवार की सुबह 10 बजे बाइक से कदौरा में खरीदारी करने जा रहा था। बागी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाइक समेत सड़क किनारे स्थित खंती में जा गिरा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
सिर में चोट आने की वजह से लल्लूराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खंती मेें युवक और बाइक को पड़ा देख आसपास के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी थाने में दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खंती में पडे़ युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मृतक के घर पहुंची तो वहां पर रोना पीटना शुरू हो गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन