फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike crashed into the railing , the young man 's death

बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, युवक की मौत

Sat, 26 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 26 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike crashed into the railing , the young man 's death
ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक जालौन के छहपुला पुल पर अनियंत्रित होकर 
विज्ञापन
रेलिंग से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई।राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक के मोबाइल से उसके ससुराल वालों को खबर दी। बाद में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम

के लिए भेजा। डकोर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद निवासी अरुण वर्मा (34) पुत्र पूरन वर्मा जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव औरेखी अपनी ससुराल कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शुक्रवार की रात वह बाइक से ससुराल से अपने घर

लौट रहा था। जालौन के पास छहपुला पुल पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हेलमेट न लगाने से सिर में गहरी चोट आने से अरुण वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची जालौन कोतवाली पुलिस ने अरुण के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed