{"_id":"5f83413a8ebc3e9bc03f4fbe","slug":"bike-collision-killed-life-companion-injured-in-jalaun-orai-news-knp587889594","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में कार की टक्कर से बाइक सवार की गई जान, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में कार की टक्कर से बाइक सवार की गई जान, साथी घायल
विज्ञापन
मृतक शीशपाल की रोती मां मुन्नी देवी व अन्य
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा। नेशनल हाईवे की नवीन सब्जी मंडी के बाहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। उधर कार चालक कार छोड़कर भाग गए।
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी स्वर्गीय बालक राम सविता का बेटा शीशपाल सविता (25) ने कुछ दिन पहले ही घर पर ही सब्जी की दुकान खोली है। रविवार सुबह सब्जी लेने अपने दोस्त अवधेश (23) पुत्र नन्हे लाल के साथ आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सब्जी मंडी जा रहा था। इस दौरान वह मंडी जाने के लिए हाईवे पार करने लगा।
तभी झाँसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अवधेश व शिशुपाल उछलकर दूर जा गिरे। और लहूलुहान हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक व कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को देख वहां निकल रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत आटा पुलिस को दी। खबर पाकर संकट मोचन चौकी इंचार्ज शीतला प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से उरई जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा। जहां शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अवधेश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सब्जी की दुकान ने ली बेटे की जान
मृतक शीशपाल की मौत से मां मुन्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वह रोते हुए कह रही थी कि सब्जी की दुकान की वजह से मेरे लाल की जान चली गई। हमने कई बार इसको मना किया था कि सब्जी की दुकान मत खोलो पर बेटे शीशपाल ने मेरी एक भी नहीं सुनी। वहीं परिजनों ने बताया 15 वर्ष पहले शिशुपाल के पिता की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।