फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collides with cattle, uncle dies, nephew seriously injured

Jalaun News: मवेशी से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

Sun, 10 Nov 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 10 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with cattle, uncle dies, nephew seriously injured
जालौन। सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। इससे उसमें सवार चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रेंढ़र थाना क्षेत्र के कुदारी गांव निवासी राजकुमार परिहार (50) शुक्रवार की रात अपने भतीजे तिलक सिंह परिहार (27) के साथ त्रियोदशी में शामिल होने जालौन कोतवाली क्षेत्र के सुढार जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कमसेरा गांव से आगे छिरिया सलेमपुर के पास पहुंची तभी सड़क पर अन्ना मवेशी आ गया। इससे बाइक उससे टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तिलक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुत्र अंशू ने बताया कि पिता लुधियाना में रहकर कंपनी में काम करते थे। उसकी चार बहनें हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed