{"_id":"669af2adbb728893fc0982f4","slug":"bike-collided-with-culvert-one-dead-two-injured-orai-news-c-224-1-ka11004-117422-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
Sat, 20 Jul 2024 04:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
थाना क्षेत्र के हमीरपुरा निवासी मोहित कुमार (22), करन (18) व प्रतिभान सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अंकित गुरुवार को किसी काम के चलते जगम्मनपुर बाइक से गए थे। रात में जब तीनों लौट रहे थे, जैसे ही वह हिम्मतपुर के पास पहुंचे कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिससे उसमें सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते देख राहगीर दौड़े और तीनों को उठाकर किनारे कराकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे मृतक के पिता प्रतिभान उर्फ कल्लू ने बताया कि वह पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां गुड़िया सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।