फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collided, two injured including veterinary doctor

बाइकें भिड़ीं, पशु चिकित्सक समेत दो घायल

Tue, 31 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike collided, two injured including veterinary doctor
ायल रविंद्र - फोटो : ORAI
आटा। दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रविंद्र (37) पुत्र राजेंद्र राजपूत आटा पशु अस्पताल में चिकित्सक है। सोमवार की सुबह वह तगारेपुर स्थित गोशाला में बीमार मवेशियों को इलाज के लिए पवन (32) पुत्र दीन दयाल निवासी कोहना के साथ बाइक से जा रहे थे। जब उनकी बाइक आटा संधी मार्ग पर पहुंची तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए और डाक्टर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल चिकित्सक व युवक दोनों को उरई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां पर दोनों को इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed