फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collided, one killed, four injured

बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, चार घायल

Fri, 19 Feb 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bike collided, one killed, four injured
कोंच। दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सभी को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन

ग्राम सतोह निवासी संतोष कुमार (45) पुत्र रामेश्वरदयाल अहिरवार अपने भांजे जितेंद्र पुत्र विजयकरन निवासी ग्राम बरथरी स्टेट थाना समथर के साथ गुरुवार की रात कस्बे के बाबू पैलेस में एक शादी समारोह में आया था। वहां से खाना खाकर रात में लगभग ग्यारह बजे दोनों बाइक से सतोह जा रहे थे तभी रास्ते में आशीर्वाद होटल के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। संतोष की मौके पर ही हो गई जबकि जितेंद्र बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार फैजान (18) पुत्र मोहम्मद यासीन, अंकित (18) पुत्र नरेंद्र कुशवाहा तथा देव चतुर्वेदी (16) पुत्र गौरव सभी निवासी जवाहर नगर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों भी किसी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे तभी आशीर्वाद होटल के पास यह हादसा हो गया। चारों को राहगीरों और पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि मृतक किसानी करता था, उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी माधौगढ़ के अनुसार, सुल्तानपुरा के पास बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों चालकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कुरौंती निवासी बालकृष्ण बाइक से माधौगढ़ आ रहे थे। सुल्तानपुरा गांव पहुंचे थे कि माधौगढ़ निवासी चंद्रशेखर की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों चालक हेलमेट के न लगाने से सिर में गहरी चोट लग गई। राहगीरों ने यूपी डायल 112 की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सिर में गहरी चोट के चलते डाक्टर ने चालकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed