फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Biers of cousins raised together, every eye moist

एक साथ उठीं चचेरे भाइयों की अर्थियां, हर आंख नम

Sat, 26 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Biers of cousins raised together, every eye moist
लोकेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। इटौरा मार्ग पर शुक्रवार देर रात अनियंत्रित कार के पुलिया से टकराने पर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी। जैसे ही दोनों की मौत की खबर परिजनों के पास पहुंची तो धनतेरस व दीवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे ने दोनों की जिंदगी के दीये हमेशा के लए बुझा दिए। दीपक के माता पिता को गुजरात से आना था लेकिन जब तक वे नहीं आ गए तब न तो दीपक की ही अर्थी उठी और न ही लोकेंद्र की। उनके आने पर दोनों की अर्थियां एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाई गईं। उस वक्त हर एक की आंखें आंसुओं से नम थी।
विज्ञापन

गुरु का इटौरा गांव निवासी दीपक (33) बांदा के अतर्रा स्थित इंटर कालेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत था और उसका चचेरा भाई लोकेंद्र (22) आटा में ही वेल्डिंग का काम करता था। शुक्रवार की देर रात दोनों कार से कालपी गए थे वहां से लौटते वक्त दीपक की कार अनियंत्रित होकर इटौरा मार्ग स्थित पुलिया से टकरा गई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दीपक और उसके चचेरे भाई लोकेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों ही चचेरे भाइयों के घर गांव गुरु का इटौरा में आमने-सामने स्थित है।
विज्ञापन

जैसे ही परिवार को हादसे की जानकारी हुई तो दोनों परिवारों के साथ ही गांव में कोहराम मच गया। हर कोई अस्पताल की ओर भी भाग रहा था। दीपक के पिता लालता प्रसाद अपनी पत्नी के साथ बड़े बेटे आनंद के घर गुजरात गए थे। आनंद गुजरात में इंजीनियर है और अपने परिवार व दिव्यांग भाई विकास के साथ रहता है। परिजनों ने बताया कि दीपक की शादी चार साल पूर्व ही मौदहा की अर्चना से हुई थी। फिलहाल अर्चना व दीपक के कोई संतान नहीं थी। अर्चना गांव में बुजुर्ग दादी की देखभाल के लिए कुछ दिन पहले ही आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दीपक दीवाली की छुट्टी होने पर शुक्रवार को घर आ रहा था। दीपक ने ही लोकेंद्र को फोन कर पहले काशीखेड़ा बुलाया फिर वहां से दोनों कालपी गए और इसके बाद वे घर के लिए इटौरा लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसे में दोनों की मौत हो गई। दीपक की पत्नी अर्चना तो बदहवास सी हो गई थी। लोकेंद्र आटा में वेल्डिंग का काम करता था और रिश्ते में दीपक का चचेरा भाई लगने के साथ साथ उसका अच्छा दोस्त भी था। लोकेंद्र की शादी नहीं हुई थी। उसके दो भाई राहुल व युगेंद्र प्रताप भी है। लोकेंद्र की मां श्यामवती का भी रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिया के पास मोड़ काफी खतरनाक है, वहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
मौत बनी पांच माह पूर्व खरीदी गई कार
दीपक के घरवालों ने बताया कि अभी चार महीने पहले ही उसने नई कार खरीदी थी। किसी को क्या पता था कि वही कार एक दिन उसकी मौत का कारण भी बन जाएगी। हर कोई थाने में खड़ी कार को ही हादसे के लिए कोस रहा था।

दोनों के पिता रह चुके पूर्व प्रधान
दीपक और लोकेंद्र ही नहीं उनके पिता भी आपस में गहरे दोस्त थे, जिससे उनका पारिवारिक रिश्ता और भी मजबूत हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक के पिता लालता और लोकेंद्र के पिता रामबाबू दोनों ही गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं।

घर पर रोते बिलखते लोकेंद्र के परिजन

घर पर रोते बिलखते लोकेंद्र के परिजन- फोटो : ORAI

 दीपक की फाइल फोटो

दीपक की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed