{"_id":"65ab3625d4b72883fb3131b937d26c71","slug":"bicycle-bike-collision-two-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल-बाइक की भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल-बाइक की भिड़ंत, दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बबीना में बाइक व साइकिल की भिड़ंत में बाइक
विज्ञापन
सवार युवक व साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की
जान बच सकती थी अगर उसने हेलमेट पहना होता। क्योंकि उसकी मौत सिर पर आई
गहरी चोट से हुई है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव बबीना में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गांव का छोटे कुशवाहा (58) पुत्र भिक्कू कुशवाहा गांव में साइकिल से सामान खरीदने जा रहा था। वह गांव के पावर हाउस के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रहे गांव के ही मुरारी त्रिपाठी के 18 वर्षीय पुत्र सर्वोत्तम त्रिपाठी की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटे कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो
गया जबकि बाइक सवार मुरारी सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट नहीं पहने होने से उसके सिर में गहरी चोट आई। हादसे की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ध्यान दें अगर बाइक सवार ने हेलमेट पहना होता और स्पीड निश्चित होती तो कम से कम एक जान इस हादसे में बचाई जा सकती थी। इसलिए जरूरी है कि जहां दोपहिया नियंत्रित रफ्तार से चलाना जरूरी है वहीं हेलमेट भी जिंदगी की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली के मुहल्ला उमरारखेरा निवासी राजवती (58) पत्नी राधेलाल सोमवार को बाजार पैदल जा रही थी। झांसी पुल के पास उसे पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे
जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं, चुर्खी बाईपास निवासी विनय कुमार (28) बाइक से बाजार आ रहा था। तभी बघौरा स्थित पुलिस लान के पास एक तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी। इससे विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत में उसे झांसी
रेफर किया गया है। रामपुरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव टीहर निवासी अमर सिंह (25) अपने गांव के ही दीवान सिंह (40) के साथ बाइक से गोहन जा रहे थे। जब उनकी बाइक गोराचिरैया गांव के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बाइक से जा टकराई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
हो गए। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसी दौरान वहां स्कूल बस का इंतजार कर रहा अमन (12) पुत्र सुशील निवासी गोरा चिरैया भी चपेट में आ गया और घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद बोलेरो सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।