फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bhupendra became the president after defeating Jitwar by 27 votes

Jalaun News: जितवार को 27 मतों से हराकर भूपेंद्र बने अध्यक्ष

Fri, 31 May 2024 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 31 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra became the president after defeating Jitwar by 27 votes
जालौन। बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में भूपेंद्र कुमार लिटौरिया अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी जितवार सिंह राठौर को 27 मतों से पराजित कर अध्यक्ष और महासचिव ओंकार दीक्षित बने।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव में 107 अधिवक्ता मतदाता थे। जिनमें से 102 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पांच अधिवक्ता चुनाव में अनुपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का मुकाबला भूपेंद्र कुमार लिटौरिया व पूर्व अध्यक्ष जितवार सिंह राठौर के बीच था। मतदान के बाद जब परिणाम जारी हुए तो भूपेंद्र कुमार लिटौरिया को 64 मत प्राप्त हुए और जितवार सिंह राठौर को 37 मत प्राप्त हुए जबकि एक मत अवैध रहा।
विज्ञापन

महासचिव पद पर मुकाबला ओंकार दीक्षित व नरेंद्र बाबू द्विवेदी के बीच रहा। जिसमें ओंकार दीक्षित 62 मत पाकर विजयी हुए जबकि नरेंद्र बाबू द्विवेदी को 40 मत मिले। उन्हें 22 मतों से हार का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ सदस्य हर्षितराय श्रीवास्तव व मुलायम सिंह यादव के विपक्ष में कोई उम्मीदवार न होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी व एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद निरंजन ने बताया कि अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कुमार लिटौरिया व महासचिव पद पर ओंकार दीक्षित को चुना गया। मतदान अधिकारी जयप्रकाश श्रीवास्तव, अजीज अहमद, योगेशचंद्र त्रिपाठी, अशरफ अली, रामधीरज सिंह सेंगर, उमेश दीक्षित की देखरेख में मतदान संपन्न हुआ। जीत के बाद अधिवक्ताओं ने दोनों विजेताओं को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed