फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bhima flew welcome the Flame

शहर पहुंची भीम ज्योति यात्रा का स्वागत

Wed, 03 Feb 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 03 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bhima flew welcome the Flame
संविधान निर्माता डा. बीआर अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष महोत्सव पर प्रदेश
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में निकली भीम ज्योति यात्रा का कालपी में पार्टी कार्यकर्ताओें ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा लखनऊ से चलकर सुबह 11 बजे बुंदेलखंड केे प्रवेश द्वार कालपी में यमुना नदी के पुल पर पहुंची। यहां कांग्रेसियों के अलावा तमाम लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। उरई पहुंचने पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीम ज्योति का भव्य स्वागत किया।

लखनऊ से चलकर भीम ज्योति यात्रा बुधवार को सबसे पहले कालपी स्थित यमुना पुल पर पहुंची। इस दौरान यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रदेश कोआर्डिनेटर शशांक शेखर शुक्ला, अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष कमलकिशोर, प्रेमप्रकाश वर्मा, सुशीला का फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सोनिया और राहुल जिंदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाए।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र नारायण शुक्ला, नगर अध्यक्ष दिनेश बाबू श्रीवास्तव, देवेंद्र पाठक, देवेंद्र शर्मा, इनायत अली, रामशंकर गुप्ता, नीतम सचान समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद यात्रा उरई पहुंची। यहां पहुंचने पर शांति नगर उमरार खेड़ी में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस

जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर ने कहा कि बाबा साहब सर्वसमाज के नेता थे। उन्होंने जीवनपर्यंत संघर्ष कर समाज की बुराइयों, छुआछूत आदि के उन्मूलन का काम किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित विभाग भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता के लिए अपने पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद

चतुर्वेदी व नगर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धरा में शामिल करवाने, उनकी सुरक्षा, शिक्षा व सामाजिक उत्थान के लिए प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी, कमल किशोर आनंद, संत राम नीलाचल, चंद्र शेखर वर्मा, नरेंद्र प्रजापति, महेश्वर दोहरे, अय्यूब अंसारी, सुरेश सांडिल्य समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed