{"_id":"662c113bb2fc6b06990177a7","slug":"bhanu-vermas-wealth-increased-three-times-in-five-years-orai-news-c-224-1-ori1001-113941-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पांच साल में भानू वर्मा की बढ़ गई तीन गुना संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पांच साल में भानू वर्मा की बढ़ गई तीन गुना संपत्ति
Sat, 27 Apr 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
उरई। 20 मई को जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा चुनाव में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। शुक्रवार को कुल 21 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी भानू प्रताप वर्मा ने पत्र खरीदकर नामांकन भी किया। जिसमें उन्होंने अपना हलफनामा दिया। वर्ष 2019 में उनकी संपत्ति 37 लाख थी। जो वर्ष 2024 में बढ़कर 96 लाख 59 हजार 844 रुपये व 83 पैसे हो गई।
शुक्रवार को नामांकन करते समय बताया गया कि वह जिले के कोंच के रहने वाले हैं। उनके पास करीब 1 लाख 75 हजार 900 रुपये नकद हैं। दिल्ली स्थित उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते में 10 लाख 13 हजार 307 रुपये व 80 पैसे जमा हैं। उरई स्थित स्टेट बैंक के खाते में दस हजार रुपये हैं। इनके म्यूचुअल फंड में 10 लाख 58 हजार 636 रुपये व 83 पैसे जमा हैं। गाड़ियों के नाम पर उनके पास यामाहा क्रक्स बाइक है। इसके साथ ही वह सरकार द्वारा दी गई गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं।
गहने जेवरात की बात करें तो उनके पास नब्बे हजार कीमत की दो सोने की अंगूठियां, 44 हजार कीमत का चांदी का मुकुट, असलहों में एक रिवाल्वर है। साथ ही पचास हजार कीमत के मोबाइल भी हैं। शहर के मोहल्ला बघौरा में गैस गोदाम में आधे के हिस्सेदार हैं। साथ ही उनके पास 1.7 एकड़ जमीन है। साथ ही झांसी में 3100 वर्ग फिट का एक आवासीय प्लाट है। कोंच में भी 6400 वर्ग फिट का प्लाट है। जिसमें 6 हजार वर्ग फिट निर्मित है। उन पर बैंक का कोई भी कर्ज नहीं है।
विज्ञापन
बताया कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अगर वर्ष 2019 की बात करें नामांकन दाखिल करते समय उन्होंने अपने हलफनामे में दिखाया था कि उनके हाथ में 2 लाख रुपये की नकदी है। साथ ही उनकी पत्नी राममूर्ति देवी के हाथ में 50 हजार की नकदी थी। संसद भवन दिल्ली के एसबीआई के खाते में 22 लाख 4462 रुपये जमा थे। यूनियन बैंक के खाते में दस हजार 295 रुपये, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 19,809 रुपये, इलाहाबाद बैंक में 2000 हजार रुपये जमा थे। साथ ही जीवन बीमा की 1500 रुपये प्रतिमाह की किश्त कटती है। एक बाइक जिसकी कीमत 10 हजार रुपये है। पत्नी व उनके पास करीब दस लाख रुपये के जेवरात दर्शाए गए थे।
बैरिकेडिंग से लग गया जाम, फंसे रहे लोग
उरई। कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के चलते चुर्खी रोड से आने वाले वाहन पुलिस लाइन से एनसीसी आफिस होते हुए कोंच रोड की तरफ से बाजार की ओर निकले। जिससे रजिस्ट्री आफिस के बगल में जाम लग गया। करीब बीस मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। लोग भीषण गर्मी में हांफते नजर आए। किसी तरह लोग निकल कर अपनी मंजिल तक पहुंच पाए। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने बैरिकेडिंग के रास्ते से किसी को आगे नहीं जाने दिया। (संवाद)