फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bhai ki kalayee per bandhi rakhi

बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है

Mon, 03 Aug 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
bhai ki kalayee per bandhi rakhi
मोहम्मदाबाद में भाई चिराग को राखी बांधती बहन अवनी - फोटो : ORAI
उरई/कोंच। भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार यहां परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधा और माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की, तो वहीं भाइयों ने भी उनकी रक्षा का वचन देकर उपहार दिए। उपहार पाने केे बाद बहनों ने भाइयों के साथ सेल्फी लेकर पर्व को यादगार बनाया।
विज्ञापन

सोमवार को जिलेभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। दिनभर खुशियां मनाने के बाद शाम को लोगों ने मंदिरों में भी जाकर मत्था टेका और ईश्वर से घर में सुख शांति बनाए रखने की कामना की। उधर, कदौरा, सरावन, मुहम्मदाबाद, डकोर क्षेत्र में भी बहन भाई का पवित्र त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की बेटियों से बंधवाई राखी
रामपुरा/माधौगढ़। रामपुरा में राखी के पवित्र त्योहार पर नगर पंचायत के ईओ राजीव गुप्ता ने नगर पंचायत कार्यालय पर एक नई शुरुआत की। उन्होंने सफाई कर्मियों की बच्चियों को बुलाकर उनसे राखी बंधवाई और मिठाई एवं चॉकलेट देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, माधौगढ़ में रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर जहां उन्हें आशीर्वाद दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन। सावन महीने के अंतिम दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाया गया। हालांकि इस दिन लोगों ने सामाजिक दूरी का भी पालन किया। कोतवाली में भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। जहां महिला सिपाहियों ने कोतवाल सहित समस्त स्टॉफ को राखी बांधी।

कोरोना के चलते कजली मेला स्थगित
जालौन। पर्व के दूसरे दिन कोंच चौराहे पर आयोजित होने वाला कजरी मेला इस बार कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया है। एसडीएम एसके शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही शुभकामनाएं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महामारी को देखते हुए लोग घरों पर ही पर्व का आनंद लें और सोशल मीडिया पर ही बधाइयां दें।

डकोर में बहन सलोनी अपनी भाई आयुष यादव को टीका करती

डकोर में बहन सलोनी अपनी भाई आयुष यादव को टीका करती- फोटो : ORAI

जालौन मैं भाई को राखी बांधने के बाद आरती करती बहन

जालौन मैं भाई को राखी बांधने के बाद आरती करती बहन- फोटो : ORAI

सरावन में भाई धैर्य को राखी बांधती बहन विधि

सरावन में भाई धैर्य को राखी बांधती बहन विधि- फोटो : ORAI

कोच में भाई को टीका करती बहन

कोच में भाई को टीका करती बहन- फोटो : ORAI

कदौरा में भाई आदित्य को राखी बांधती बहन दीया

कदौरा में भाई आदित्य को राखी बांधती बहन दीया- फोटो : ORAI

कोच में भाई को राखी बांधने के बाद सेल्फी लेती बहन

कोच में भाई को राखी बांधने के बाद सेल्फी लेती बहन- फोटो : ORAI

रामपुरा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजीव गुप्ता को बच्चे राखी बांधते

रामपुरा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजीव गुप्ता को बच्चे राखी बांधते- फोटो : ORAI

आटा थाने में इस्पेकटर को टीका करती महिला कांस्टेबल

आटा थाने में इस्पेकटर को टीका करती महिला कांस्टेबल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed