जालौन। छिरिया सलेमपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को भागवताचार्य हरिओम थापक शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। बताया कि जब धरती पर कंस के अत्याचार बढ़ रहे थे। धरती पापों से कराह रही थी, तब कन्हैया का अवतार हुआ।
अत्याचारी को मारने के लिए भगवान ने बालपन में ही पूतना जैसी राक्षसी का नाश किया। भगवान कृष्ण को मारने के लिए कंस ने कई तरह के प्रयोग किए पर भगवान तो सभी की महिमा जानते हैं। तीनों लोकों के स्वामी श्री कृष्ण का अवतार लेकर गोपीयों के साथ नृत्य किया। इस मौके पर पारीक्षित वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाशवती, अतुल अमित, अखिल आदि मौजूद रहे।