फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   beta-beti me na kare bhed bhav

बेटी और बेटे को शिक्षा में भेदभाव न करें

Tue, 06 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
beta-beti me na kare bhed bhav
जालौन। समाज में बेटे और बेटियों को शिक्षा दिलाने में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। विवाह आदि में भी फिजूल खर्ची पर रोक लगाएं। यह बात नया खंडेराव में विश्वकर्मा समिति के तत्वावधान में आयोजित समाज की बैठक में रामशरण विश्वकर्मा ने कही।
विज्ञापन

विश्वकर्मा समिति की वार्षिक बैठक मंगलवार को नया खंडेराव में रामबाबू विश्वकर्मा के आवास पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक रामशरण विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान व समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। बेटा और बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास करें। उनके बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। आपसी मतभेदों को आपसी सुलह से निपटा लें। समाज के हित के लिए अधिक से अधिक लोगों को समिति से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर दुर्गा प्रसाद, लल्लू भइया, चंद्रशेखर, राजू खर्रा, पप्पू उरगांव, मनोज कुमार, रामप्रकाश, हरनरायण, जगमोहन, छोटे लाल, अशोक, कृष्णकांत, कौशलेंद्र, मिथिलेश, तुलाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे
जालौन। निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कार्यालय बंद होने से मंगलवार को भी उपभोक्ता परेशान रहे। देर शाम हड़ताल खत्म कर दी गई।

निजीकरण के विरोध में सोमवार से बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। नगर में स्थित विद्युत विभाग के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान बिजली विभाग के कार्यालय पर ताला लटका रहा। न तो बिजली के बकाया बिल जमा हुए और न ही नए कनेक्शन हुए। हड़ताल के बावजूद बिजली आपूर्ति के कार्य में लगे कर्मचारी अपने कार्य को अंजाम देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed