फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Beneficiaries were happy to get the key to the house

40 लाभार्थियों को मिली आवास की चाबी, खिले चेहरे

Tue, 24 Dec 2019 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries were happy to get the key to the house
लाभार्थी को चाभी सौंपते सांसद भानु प्रताप वर्मा व अन्य - फोटो : ORAI
उरई। विकास भवन सभागार में सोमवार को सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना के 40 लाभार्थियों को आशियाने की चाभी सौंपी गई। साथ ही ठंड से बचाव के लिए कंबल भी बांटा गया। आवास की चाभी पाकर खुशी से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हैं। इस योजना के अंतर्गत सभी गरीब, पिछड़े, उपेक्षित व अब तक आवास के लाभ से वंचित लोगों को पात्रता की श्रेणी में रखा गया है। जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव के प्रत्येक पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इस दौरान विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed