फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bee attack, 50 injured

मधुमक्खियों का हमला, 50 घायल

Sun, 21 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bee attack, 50 injured
मधुमक्खी के हमले से घायल लोग इलाज कराते - फोटो : ORAI
एट। अंतिम संस्कार करने जा रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोग शव छोड़ कर भागते नजर आए। वहीं कुछ लोगों ने नहर में कूदकर जान बचाई। मधुमक्खियों के हमले से लगभग 50 लोग घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया। वहीं हमले के बाद कुछ परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के गांव सेवड़ी के रहने वाले ओमप्रकाश की वृद्ध मां का रविवार की सुबह निधन हो गया था। देर शाम परिजन, रिश्तेदार के साथ शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। जैसे ही शव यात्र शमशान घाट के पास पहुंच, तभी वहां लगे पेड़ से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वहां भगदड़ मच गई और लोग शव छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने पास से निकली नहर में कूद कर बचने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने करीब 50 लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से राजेंद्र यादव, गोविंद दाऊ, रामप्रसाद, जाहर सिंह, बल्लू, हेमंत, जागेंद्र सिंह, मोहर सिंह, लाखन सिंह, घनश्याम, भूरे, साहब सिंह, सूरज यादव, करन सिंह, प्रताप कोटेदार सहित आधा सैकड़ा लोग घायल हो गए। मधुमक्खियों के शांत होने के बाद घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। सोनू पटेल निवासी जालौन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed