फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Beds in night shelters are more expensive than five star hotels, there were 20 but 50 were charged

Jalaun News: फाइव स्टार होटल से महंगे रैन बसेरे के बेड, 20 थे और 50 की वसूली

Sun, 23 Feb 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Beds in night shelters are more expensive than five star hotels, there were 20 but 50 were charged
उरई। गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए बनाए जाने वाले रैन बसेरों के नाम पर नगर पालिका में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। 2023-24 में दो रैन बसेरों के लिए करीब 20 लाख रुपये वसूले गए। इसमें एक रैन बसेरे के लिए 10 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इन रैन बसेरों में 20-20 बेड लगाए गए थे, लेकिन भुगतान 50-50 बेड का किया गया। यह अब भ्रष्टाचार का मामला माना जा रहा है। इसमें ठेकेदारों, एक बाबू और कई अफसरों की मिलीभगत सामने आई है। शहरवासी इसे फाइव स्टार घोटाला बता रहे हैं, क्योंकि इन बेडों की कीमत इतनी महंगी है कि फाइव स्टार होटल भी फीके पड़ जाएं।
विज्ञापन

नगर पालिका हर साल बस स्टैंड और स्टेशन रोड पर एक-एक रैन बसेरा बनाती है। जिनकी क्षमता 15 से 20 बेड की होती है। इसकी जानकारी खुद नगर पालिका और अखबारों के जरिए हर साल दी जाती रही है। इसके बावजूद ठेकेदारों ने 50-50 बेड की कीमत वसूल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

2023-24 में ये रैन बसेरे 90 दिनों के लिए बनाए गए थे, लेकिन 30 दिन का ही भुगतान 20 लाख रुपये में कर दिया गया। अभी 60 दिन और बाकी हैं, जिसका भुगतान भी होना है। वहीं अगर स्टेशन रोड और बस स्टैंड पर जगह की बात करें तो जिस जगह पर पिछले साल रैन बसेरा बनाए गए थे, उन स्थानों पर इतनी जगह नहीं थी कि 50 बेड लगाए जा सकें। पिछली साल सर्दी में बारिश हो जाने से इन रैन बसेरों की हालत खराब थी। इसको लेकर अधिकारियों ने कई बार ठेकेदार को फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed