फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Became bank officer, crossed 17 thousand rupees from account

बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ाए 17 हजार

Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Became bank officer, crossed 17 thousand rupees from account
एट (जालौन)। बैंक अधिकारी बनकर एटीएम बंद होने का झांसा देकर खाताधारक से ओटीपी पूछ खाते से 17 हजार रुपये उड़ा दिए। जब रुपये निकलने का मैसेज आया तो खातेदार के होश उड़ गए। उसने बैंक मैनेजर को जानकारी दी। इसके बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एट कस्बा निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र गोविंद दास ने मंगलवार को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसके मोबाइल पर एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बताकर कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। नया कार्ड जारी करने के लिए एटीएम के पीछे लिखे हुए 16 अंकों के नंबरों को बताएं जिससे आपको नया एटीएम कार्ड डाक के माध्यम से भेज दिया जाए।
विज्ञापन

यह बात मान कर योगेंद्र ने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम कार्ड के 16 अंकों के नंबर बता दिए, फिर कुछ ही देर में दो बार में 17 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो वह भागकर बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर के पास गया और पूरे घटना की जानकारी दी तो बैंक मैनेजर ने कहा कि बैंक की ओर से ऐसा कोई भी फोन नहीं किया गया है, किसी ने तुम्हारे साथ धोखाधड़ी की है। इस पर उसने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed