{"_id":"65ecb8ed53ade810dd0c3364","slug":"beauty-will-be-enhanced-the-outskirts-of-the-city-will-glow-with-street-lights-orai-news-c-224-1-ori1004-111948-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सुंदरता में लगेंगे चार चांद, स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा नगर का बाहरी इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सुंदरता में लगेंगे चार चांद, स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा नगर का बाहरी इलाका
Sun, 10 Mar 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोंच। नगरपालिका के विस्तारित क्षेत्र का बाहरी इलाका भी अब स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगा कर नगर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद लगभग 30 लाख रुपये खर्च करेगी।
ब्लॉक कार्यालय से लेकर उरई रोड पर मलंगा पुल तक मुख्य मार्ग के एक साइड में 74 पोल लगाए जा रहे हैं। विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भूमिपूजन कर काम का श्रीगणेश किया। विधायक ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार में शहर, नगर और गांवों का समुचित विकास किया जा रहा है। आने वाले समय में कोंच सुंदर और विकसित नगर के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। इस दौरान जेई अरुण कुमार, अमित उपाध्याय, सुनील शर्मा, मयंक मोहन गुप्ता, जितेंद्र निरंजन, सुनीलकांत तिवारी, विनय प्रताप सिंह, अशोक गुर्जर, ऋषि अग्रवाल, विकास, नरेंद्र, जितेंद्र अग्रवाल, विशाल, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।