फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Be cautious while using social media: CO

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय बरतें सतर्कता : सीओ

Sat, 01 Nov 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Be cautious while using social media: CO
माधौगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ अंबुज यादव ने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया चलाते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपकी छोटी सी गलती पूरे परिवार को परेशानी में डाल सकती है। यहां पर अपनी फोटो या जरूरी जानकारी न डालें। फेंक कॉल से बचें। फोन पर पैसों के लालच से बचें। जरा सी लालच में बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है तो इसकी जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। कोई युवती या महिला अपने साथ हुई घटना की शिकायत करना चाहती है और पहचान उजागर नहीं करना चाहती है तो वह वूमेन पावर लाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कोतवाल विकेश बाबू ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के मजहब पर अपनी प्रतिक्रिया देने से बचें। एसएसआई अकुंर भाटी ने कहा कि महिला संबंधी मामलों में 1090, महिला हेल्पलाइन 1076, यूपी पुलिस 112 हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। संचालन प्रधानाचार्य रामवीर सिंह भदौरिया ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, संदीप सिंह, दिव्या, अनुराधा, शिवांसी, प्रिया, अनिल पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed