फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Be careful about Holi -IG

होली को लेकर बरते सतर्कता-आईजी

Mon, 09 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Be careful about Holi -IG
महिला आरक्षी को मास्क देते आईजी सुभाष बघेल - फोटो : ORAI
उरई। होली के पर्व पर किसी भी तरह की अशांति न फैले इसके लिए जिले के पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगाहें रखें। यह बात रविवार को पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र सुभाष सिंह बघेल ने पुलिस लाइन सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर आईजी झांसी ने रविवार को पुलिस लाइन में बैठक कर जिले की अपराध समीक्षा की। वहीं उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर जिले में सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सतर्कता बरतें और होलिका दहन चिह्नित स्थानों पर ही कराएं। होलिका दहन के दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरतें। त्योहार के नाम पर डीजे बजाकर हुड़दंग करने वालों व बिना मर्जी के किसी को रंग गुलाल लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। सभी थानाध्यक्ष व कोतवाली प्रभारी अपरे अपने क्षेत्रों में गश्त कर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाएं। अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करें। संवेदन व अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की चौकसी बढ़ाएं। क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। जिससे त्योहार में किसी तरह का व्यवधान न हो सके। इस दौरान उन्होंने थानेवार अपराधों की समीक्षा भी की और निर्देश भी दिए। इस दौरान एसपी डा.सतीश कुमार, एएसपी डा.अवधेश सिंह, जिले के सभी सीओ व कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आईजी ने शहर के महिला थाने पहुंचकर महिला पुलिस कर्मियों से से बात की और उनसे खाने व रहने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को उनके हक व अधिकारों के लिए जागरुक भी किया। वहीं उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले महिला परिवार परामर्श केंद्र की महिला सदस्यों से भी जानकारी लेकर उनके कार्यों की प्रशंसा की और वहां मौजूद महिलाओं व पुलिस कर्मियों के कोरोना वायरस को लेकर सचेत किया और माक्स भी वितरित किए। इस दौरान एसपी डा.सतीश कुमार, कोतवाल शिवगोपाल सिंह, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी, उपनिरीक्षक रानी गुप्ता, गरिमा पाठक, शशि सोमेंद्र सिंह, वंदना सिंह, मंजूरानी समेत महिला आरक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed