{"_id":"677d6f359efed203d70c0b73","slug":"be-alert-during-maha-kumbh-keep-an-eye-on-stations-bus-stands-and-hotels-orai-news-c-224-1-ori1005-124290-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महाकुंभ के दौरान अलर्ट रहें, स्टेशन, बस अड़्डा व होटलों पर रखें निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महाकुंभ के दौरान अलर्ट रहें, स्टेशन, बस अड़्डा व होटलों पर रखें निगाह
Tue, 07 Jan 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
उरई। महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम व एसपी ने विकास भवन में बैठक ली। महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की जनपद में सेवा, सुरक्षा व सुविधा को लेकर पुलिस, रेलवे, परिवहन सहित आदि विभागों द्वारा की गई तैयारी पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में जालौन जनपद से गुजरने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत और परेशानी न हो इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। रेल एवं सड़क मार्ग की सुरक्षा को लेकर पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम सुरक्षा समिति को सक्रिय कर उनके माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था पर पुख्ता नजर रखी जाएगी।
स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर मुख्य गेट से चेकिंग का प्रबंध किया जाए। जनपद से सटे राज्यों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जाएगी। स्टेशन, बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुविधा केंद्र व वालंटियर की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने डीआईओएस, डीपीआरओ, बीएसए, एसडीएम सदर आदि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन स्थित गांव में स्कूल या डिग्री कॉलेज चिन्हित कर वहां पर श्रद्धालुओं को रुकने की व्यवस्था के साथ साफ सफाई अलाव की आदि की व्यवस्था रहे। सड़क मार्ग पर हर 100 मीटर के अंतराल पर आपातकालीन नंबर भी पेंट कराएं।
होटल में रहने वाले हर एक व्यक्ति का वेरिफिकेशन कर रजिस्टर में भी उनके आधार नंबर आईडी अंकित करें जिससे उनकी पहचान हो सके। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार आदि करने वालों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी व झूठी, भ्रामक पोस्ट पर कार्रवाई होगी। बैठक में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, डीडीओ महेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।