फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BDO reached the notice of death of cattle, reprimanded

मवेशी मरने की सूचना पर पहुंची बीडीओ, लगाई फटकार

Sun, 29 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
BDO reached the notice of death of cattle, reprimanded
गोशाला का निरीक्षण करतीं बीडीओ महिमा विद्यार्थी - फोटो : ORAI
जालौन। प्रशासन द्वारा तैयार की गई अस्थायी गोशाला में जानवरों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गायों की मौत का सिलसिला लगातार चल रहा है। शुक्रवार की रात को विकास खंड के ग्राम माड़री में संचालित अस्थायी गोशाला में पांच गायों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बीडीओ ने गोशाला में पहुंचकर जानकारी ली और प्रधान व सचिव को फटकार लगाने के साथ ही सर्दी के बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को माड़री में संचालित अस्थायी गोशाला में पांच गायों की मौत हो गई। गायों की मौत होने की जानकारी शनिवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने मृत गायों का वीडियो व फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने गांव में जाकर ग्राम प्रधान व सचिव की फटकार लगाई और पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर मृत गायों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। बीडीओ ने निर्देश दिए कि गोशाला में सर्दी के मौसम में लगातार अलाव जलना चाहिए। उन्होंने अन्य सभी गोशालाओं में छाया करने व अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने बताया कि सभी प्रधानों व सचिवों को गोशाला में जानवरों के लिए छाया करने व अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। माड़री की गोशाला में क्षमता से अधिक जानवर हैं। जिनमें कुछ बीमार जानवरों की मौत हुई है।
विज्ञापन

मवेशियों की आफत, दो गायों की मौत
उरई/आटा। सर्दी के प्रकोप के आगे जहां इंसानों का हाल बेहाल है। आटा क्षेत्र के ग्राम संधी में शुक्रवार रात भीषण सर्दी में दो गोवंशों की मौत हो गई और जिम्मेदार कुछ भी कहने से बचते रहे। बीडीओ अतिरंजन कुमार ने ऐसी जानकारी नहीं है, फिर भी जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। उधर, कदौरा, आटा, सरावन और एट क्षेत्र की आधी अधूरी गोशालाओं में अन्ना मवेशियों की मुसीबत भी बढ़ गई है। कहीं टिन शेड छोटा है तो कहीं ट्टटर पर पड़ा तिरपाल भी फट गया है। ऐसे में मवेशियों को ठंड में ही खुले आसमान के नीचे रातें गुजारनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed