{"_id":"573e0c764f1c1bbb24ac72bf","slug":"battery-shop-on-fire-thousands-of-goods-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैट्री की दुकान में आग, हजारों का सामान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैट्री की दुकान में आग, हजारों का सामान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 20 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
अस्सी घाट पर पीएम के लिए बने मंच के पास शार्ट सर्किट से लगी थी आग
कालपी (जालौन)। कालपी के मेन बाजार स्थित बैट्री की दुकान में गुरुवार को आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग को काबू मेें किया। मोहल्ला टरननगंज बाजार स्थित सुरेंद्र कनौजिया के हाते में कृष्ण अवतार जनरल एवं एबरेडी बैट्री गोदाम स्थित है। दोपहर करीब 11 बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। आसपास राशन डीलर की दुकान के अलावा कई दुकानें हैं। आग लगने से बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर अग्निशमन अधिकारी आरएस तोमर, आरक्षी नफीस खां दलबल समेत दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से आग को नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर समय से आग को काबू में ना किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित दुकानदार दिनेश विशभनोई ने दावा किया कि इस अग्निकांड में 50 हजार से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। मालूम हो कि बीते सप्ताह के दौरान कालपी बाजार में तीन अग्निकांड की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन