फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bar Association Elections: Elders Committee will soon announce the election schedule

बारसंघ चुनाव: एल्डर्स कमेटी जल्द घोषित करेगी चुनाव कार्यक्रम

Sun, 01 Feb 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Elders Committee will soon announce the election schedule
कोंच। बार संघ की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आमसभा की बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ कि आगामी 16 मार्च तक हर हाल में पूरी चुनावी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। एल्डर्स कमेटी जल्द ही विस्तृत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रजेश कुमार मिश्रा व सदस्य वीरेंद्र कुमार लिटौरिया की देखरेख में शनिवार को तहसील परिसर स्थित विजय बारहदरी में बार संघ कोंच की आमसभा की बैठक संपन्न हुई। बारसंघ अध्यक्ष रामशरण कुशवाहा की गैरमौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामहरि कुशवाहा ने की। बारसंघ महामंत्री दीपक मिश्रा ने साल 2025-26 के आय-व्यय का उतना ही जितना उनके पास था, आधा-अधूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया। संचालन महामंत्री दीपक मिश्रा ने किया। इस दौरान केके श्रीवास्तव, केबी निरंजन, विनोद अग्निहोत्री, ओमप्रकाश कौशिक, श्रीराम गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed