फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bapu, remembering Shastri, pledged for a plastic-free India

बापू, शास्त्री को याद कर लिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प

Thu, 03 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bapu, remembering Shastri, pledged for a plastic-free India
उरई। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नगर व क्षेत्र में सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की शपथ ली गई। अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी भी निकाली।
विज्ञापन

डीएम डा. मन्नान अख्तर ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि देश की आजादी में गांधी जी का बड़ा योगदान है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। डीएम ने लाल बहादुर शास्त्री के विचार और सिद्धांतों की चर्चा की। इस दौरान एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रखर उत्तम, कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संचालन पुष्पेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया गया। इस दौरान यात्रियों व कर्मचारियों को जागरूक किया गया। स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा व आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय, सीसीआई अनूप सक्सेना ने अपने अपने कार्यालय में शपथ दिलाई। भाजपा की ओर से गांधी व शास्त्री जयंती पर सिटी सेंटर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि 2 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक चलने वाली इस पदयात्रा सभी मंडलों से गुजरेगी, जिस मंडल से यह यात्रा जाएगी, वहां के विधायक इस पदयात्रा में शिरकत करेंगे और स्वच्छता का संदेश जन जन को देंगे। प्रत्येक विधानसभा में तीन दिन सांसद भानुप्रताप वर्मा पदयात्रा का संचालन करेंगे। इस दौरान भगवती शुक्ला, किशोरी लाल राजपूत, नीरज श्रीवास्तव, रवींद्र सिंह, आशीष मिश्रा, अवध शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांधी जयंती जिला जेल में भी मनाई गई। जेलर सुनीत कुमार ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांधीजी की आत्मकथा की जानकारी बंदियों को दी। इस मौके पर जेल से दोष सिद्ध बंदियों बाबर अली निवासी थाना डकोर और रेहान निवासी जलालपुर जिला हमीरपुर को रिहा किया गया। दोनों बंदी अर्थदंड जमा न करने की वजह से जेल में सजा काट रहे थे। इनके अर्थदंड शहर की एक समाजसेवी संस्था में जमा किया। इसके आधार पर इनको शासन की मंशा अनुसार रिहा किया गया। इस दौरान डिप्टी जेलर पुष्पेंद्र विक्रम आदि मौजूद रहे।सिद्धि विनायक नर्सिंग इंस्टीट्यूट एवं आईटीआई कालेज के छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती पर जिला महिला व पुरुष अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किए। लल्ला सिंह महाविद्यालय बरहा में गांधी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed