{"_id":"6ab6c61eb00283d9770f225f","slug":"banned-mangur-fish-being-sold-openly-in-konch-orai-news-c-224-1-ori1005-150222-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोंच में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित मांगुर मछली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोंच में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित मांगुर मछली
विज्ञापन
फोटो - 01 कोंच में खुले में रखी मांगुर मछली। संवाद
कोंच। कस्बे के बाजार में प्रतिबंधित मांगुर मछली की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर से लोडर वाहनों में मछली लाई जाती है। इसके बाद बाजार में बिक्री के अलावा आसपास के इलाकों में भी इसे भेजा जाता है।
खुलेआम बिक्री होने से कारोबारियों में कार्रवाई का डर नजर नहीं आ रहा है। अब मत्स्य विभाग की ओर से जांच और छापेमारी की कार्रवाई का इंतजार है। मत्स्य विकास अधिकारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि मांगुर मछली की बिक्री और आपूर्ति पूरी तरह प्रतिबंधित है। कोंच में इसकी सप्लाई की सूचना मिली है। जल्द ही छापेमारी कर प्रतिबंधित मछली की सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम अभिनव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। संबंधित विभाग को निर्देशित कर प्रतिबंधित मछली की बिक्री और आपूर्ति में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि प्रतिबंधित मछली कहां से लाई जा रही है और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जा रही है।