{"_id":"6419fd65c4c9a3e40a09fca4","slug":"bank-employee-arrested-for-taking-bribe-of-50-thousand-orai-news-c-12-1-135917-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 50 हजार की घूस लेते बैंक कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 50 हजार की घूस लेते बैंक कर्मी गिरफ्तार
Wed, 22 Mar 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सीबीआई टीम ने एक बैंक कर्मचारी को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। बैंक खाते की क्रेडिट लिमिट 20 लाख बनवाने के एवज में उसने एक लाख रुपये घूस मांग की। घूस लेने जेल रोड स्थित बुलेट सर्विस सेंटर पर पहुंचे बैंक कर्मी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया और रात में ही लखनऊ ले गई है।
जेल रोड स्थित ऋषि पांडे और देवेंद्र यादव का बुलेट सर्विस सेंटर है। पिछले दिनों उन्होंने उरई के आंबेडकर चौराहा स्थित केनरा बैंक मैं अपने खाते की सीसी लिमिट 20 लाख बनवाने के लिए एक आवेदन दिया था। इसके बाद बैंक कर्मी अनुज राजपूत ने उन्हें सीसी लिमिट बनवाने के बदले में एक लाख रुपये घूस के रूप में मांगे थे।
ऋषि पांडे और देवेंद्र यादव ने इसकी लिखित शिकायत लखनऊ में सीबीआई अधिकारियों से कर दी। योजना के तहत 50 हजार रुपये पहले इन दोनों ने अनुज राजपूत को दे दिए। लगभग एक सप्ताह पहले खाते में सीसी लिमिट बढ़ा दी गई। उनके खाते में 20 लाख रुपये आ भी गए। इसके बाद बैंक कर्मी अनुज उनसे बकाया 50 हजार रुपये देने की मांग करने लगा। सूचना पर पहुंची सीबीआई टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बुना। एक डिप्टी एसपी के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम उरई पहुंच गई। बुलेट सर्विस सेंटर संचालकों को केमिकल लगे रुपये घूस के रूप में देने के लिए कहा गया। योजना के मुताबिक अनुज को बैंक का काम खत्म करने के बाद बुलेट सर्विस सेंटर पर ही बुलाया गया। वह रुपयों के लालच में जाल में फंस गया। अनुज रात लगभग 8:00 बजे बुलेट सर्विस सेंटर पहुंचा। उससे बातचीत करने के बाद केमिकल लगे 50 हजार रुपये दिए गए। जैसे ही अनुज ने रुपये लिए उसी दौरान मौजूद सीबीआई की टीम ने अनुज राजपूत को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस मामले में केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक दयानंद ने बताया कि रात में घटनाक्रम हुआ है। सीबीआई टीम ने सभी के बयान लिए हैं। बाकी की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी ही दे पाएंगे।