फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bangladeshis and Rohingyas are being searched in the slums

Jalaun News: झोपड़पट्टी में ढूंढे जा रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या

Mon, 08 Dec 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshis and Rohingyas are being searched in the slums
फोटो- 16-कोंच में झोपड़पट्टी में तलाशी लेती पुलिस। संवाद
कोंच। नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी रविवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क किनारे व ग्रामीण क्षेत्र में गांव के बाहर झोपड़पट्टियों और खानाबदोशों के डेरों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की। खासतौर पर संदिग्ध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की सूचना मिलने के बाद सरकार के निर्देश पर पुलिस टीम इस तरह के तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन

रविवार को अतिरिक्त निरीक्षक लल्लूराम के नेतृत्व में एलआईयू के सब इंस्पेक्टर अजय सिंह, पुलिस बल के साथ ग्राम परैथा, डाढ़ी, चांदनी व कस्बे की कांशीराम कॉलोनी, कैलिया बाईपास, पंचानन चौराहा व औद्योगिक आस्थान सहित कई इलाकों में तलाशी ली। टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान पत्र, किरायानामा व निवास से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। झोपड़ियों, मजदूरी स्थलों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर लोगों से पूछताछ की गई और उनकी पहचान का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति के पास से संदिग्ध पहचान या अवैध तरीके से निवास करने का कोई प्रमाण फिलहाल नहीं मिला है। चेकिंग टीम को क्षेत्र में न तो कोई अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी मिला और न ही रोहिंग्या होने के कोई संकेत पाए गए। इंस्पेक्टर लल्लूराम ने बताया कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान समय-समय पर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने स्थानीय लोगों से कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या किसी की पहचान संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर दरोगा देवी प्रसाद, मोहित, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed