फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bakrid celebrated with enthusiasm, thousands of heads bowed in prostration

Jalaun News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, सजदे में झुके हजारों सिर

Thu, 29 Jun 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bakrid celebrated with enthusiasm, thousands of heads bowed in prostration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई।
ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को जिले भर में पंरपरागत तरीके से मनाया गया। शहर की मस्जिदों में बकरीद की नमाज को अदा की गई। मस्जिदों में शांति व भाईचारे के साथ नमाज पढ़कर मुल्क में अमन, शांति व भाइचारे की दुआएं मांगी गईं।
नमाज के बाद राजनेताओं एवं समाजसेवियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी। वहीं, पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ मस्जिदों के आस-पास गश्त करता नजर आया। करसान रोड स्थित सुन्नी ईदगाह में शाही इमाम हाफिज फिरोज अली रहमानी, स्टेशन रोड स्थित मस्जिद में धर्मगुरु अब्दुल जब्बार, क्लब की मस्जिद में सदर इमाम जमील कादरी, नबी की मस्जिद में शहर इमाम मंजूर बरकाती, कसाई मंडी मस्जिद में हाफिज अनवार, बघौरा स्थित मस्जिद में इमाम अजीज रजा, दादूपुरा जामा मस्जिद में हाफिज अहमद, बड़ी मस्जिद में हाफिज जुनैद चिश्ती, नूरानी मस्जिद में कारी मुस्तकीम, नीलवरी मस्जिद में हाफिज फज्ले अजीम, लहारियापुरवा मस्जिद में गुलाब हसन, रामनगर ईदगाह में मौलाना मुहम्मद मियां नदवी, जामा मस्जिद में मुफ्ती तलहा अंसारी, पीरो वाली मस्जिद में हाफिज अब्दुल मुही, तिलकनगर मौलाना जैद के अलावा बल्लभनगर स्थित शिया समुदाय की मस्जिद में मौलाना अकबर अली ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, ईओ विमलापति ने ईदगाह पहुंच कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर मुबारकबाद दी। सीओ सदर गिरजाशंकर त्रिपाठी, सदर कोतवाल शिव कुमार राठौर, एसआई व महिला थानाध्यक्ष पूनम ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी
कदौरा। नगर स्थित शाही जामा मस्जिद में पेश ईमाम रहीश खान ने बकरीद की नमाज अदा कराई और मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन को ध्यान रखते हुए कुर्बानी करे। इस्लामाबाद स्थित मस्जिद में कारी शहीद साहब ने नमाज अदा कराई। एसपी ईरज राजा ने पुलिस बल के साथ नगर का भ्रमण किया। इस दौरान फजल खान,अकील शाह,अजहर अली, सजहर अली, सैफ अली आदि मौजूद रहे।

फोटो-शाही जामा मस्जिद में नमाजी व भ्रमण करते पुलिस अधीक्षक।
कालपी। बकरीद पर शाही ईदगाह समेत नगर की आधा दर्जन से अधिक मस्जिदों में बकरीद की हजारों नमाजियों ने सामूहिक नमाज अदा की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाही ईदगाह में इमाम मौलाना नजमुल हुदा की इमामत में करीब हजारों नमाजियों के द्वारा नमाज अदा की। खानकाह शरीफ की मस्जिद में मुफ्ती शहर मौलाना अशफाक अहमद बरकाती ने, मुड़िया गुंबद मस्जिद में हाफिज दावर रजा, मखदूमिया मस्जिद में मौलाना जियाउद्दीन की इमामत में नमाज पढ़ी गई। नगर के हरीगंज स्थित सुभान मस्जिद के साथ-साथ नगर के कई मस्जिदों में नमाज अदा की गई नमाज के दौरान बुजुर्ग इमाम कारी शमसुद्दीन रहमानी ने लोगों से कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कार बनाकर ऊंचे दर्जे पर पहुंचाएं और उन्होंने समाज के जो लोग शासकीय सेवा में पहुंच गए हैं उन लोगों की जमकर हौसला अफजाई की। इस दौरान दीवान अतीक सिद्दीकी, परवेज कुरैशी, सलीम अंसारी, पप्पू अंसारी, एनुल हसन मंसूरी आदि मौजूद रहे।

रामपुरा। बकरीद की नमाज अदा कर सुख समृद्धि व आपसी भाईचारा कायम रखने की दुआ मांगी गई। कस्बे में हुसैनी मस्जिद के इमाम मौलाना कारी जरीफ हन्फी एवं जामा मस्जिद के इमाम कारी गुलाम मुस्तफा नूरी एवं नूरानी मस्जिद के इमाम अब्दुल रसीद ने लोगों को ईद की नमाज अदा कराई तथा अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर माठू, आमीन, राजू फाइटर, शानू खां, सोनू खान, तालिब आदि मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद में स्थित ईदगाह में हाफिज एजाजुल हक ने अकीदतमंदों को नमाज अदा कराकर अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। हिंदू मुस्लिम समुदाय ने गले मिलकर एक-दूसरे को पर्व की बधाइयां दीं।

माधौगढ़। कस्बा स्थित जामा मस्जिद के परिसर पर बकरीद की नमाज अदा की। मस्जिद के बाहर खड़े दुकानदारों, नमाजियों को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी। रविवार सुबह नमाजी इकट्ठा होने लगे थे। जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौलवी अरमान हाफिज ने नमाज अदा कराई। बाद में नमाजियों को नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास ,ईओ अमित नायक, राजकिशोर गुप्ता, कुंवरलाल, आशुतोष द्विवेदी, कपूर यादव, लखन रेजा, दिनेश सोनी आदि ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक दी। वही कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।


फोटो1-ईदगाह पर बकरीद की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु फोटो2-नगरपालिका के पंडाल में ईदगाह कमेटी के लोगों के साथ अधिकारी व पालिकाध्यक्ष
कोंच। सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा होने के कारण मौसम काफी खुशगवार रहा जिसके चलते नमाजियों ने उत्साह के साथ ईद की नमाज अदा की। सुबह साढ़े सात बजे महेशपुरा रोड स्थित ईदगाह में हाफिज मोहम्मद सलीम साहब ने हजारों लोगों को नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद, मरकज मस्जिद, मस्जिद कुरैशियान, मस्जिद काजियान, आस्ताना-ए-कलंदरिया, दरगाह खुर्रम शाह आदि में भी ईद की नमाज अदा की गई। सदर ईदगाह शमशाद खान अपनी कमेटी के लोगों के साथ व्यवस्थाएं देखने में लगे हुए थे। एसडीएम अंगद सिंह यादव, सीओ रामसिंह यादव, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक, अतिरिक्त निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रमजान, मोहम्मद अहमद, तहसीलदार आलोक कटियार, ईओ पवन किशोर मोर्या, आरआई सुनील कुमार आदि रहे। उधर, नदीगांव में ईदगाह पर हाफिज मौलाना नईम अख्तर ने सुबह 8 बजे बकरीद की नमाज अदा कराई। इस दौरान तहसीलदार जितेंद्र पटेल, थाना प्रभारी उमाकांत ओझा पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। नगर की विभिन्न मस्जिदों में शांति व भाइचारे के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन व शांति, अल्लाह की राह में कुर्बानी को कुबूल करने, गुनाहों से माफी की दुआएं मांगी गईं। मुहल्ला तोपखाना स्थित ईदगाह में कारी उवैश साहब ने नमाज अदा कराई। मौलाना सुल्तान अहमद जामा मस्जिद में दुआ कराई। एसडीएम सुरेश कुमार पाल, सीओ रविंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी समीर कुमार सिंह , पुलिस फोर्स के साथ नगर के विभिन्न मार्गों व मस्जिदों के आसपास गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article