{"_id":"5f39787d8ebc3e3cfd42cd0d","slug":"bahubali-mla-vijay-mishra-fired-amid-tight-security-orai-news-knp5771175105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए बाहुबली विधायक विजय मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए बाहुबली विधायक विजय मिश्रा
विज्ञापन
एट टोल से निकलते विधायक विजय मिश्रा कड़ी सुरक्षा में
- फोटो : ORAI
एट/आटा। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह भदोही की ज्ञानपुर सीट के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को जिले की सीमा पार कराई गई। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों के पीछे विधायक समर्थकों की भी गाड़ियां चल रही थी।
बता दे कि बाहुबली विधायक को शुक्रवार को एमपी के मालवा जिले से गिरफ्तार किया गया था। निषाद पार्टी से विधायक विजय पर उनके ही एक रिश्तेदार ने जबरन संपति कब्जाने का आरोप लगाकर भदोही के गोपीगंज थाने में मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में फरार चल रहे विजय को शुक्रवार को एमपी पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद जारी एक वीडियो में विधायक ने अपनी हत्या की आशंका भी जताई थी। इसी को देखते हुए रविवार को भदोही ले जाने के लिए पुलिस की काफी कड़ी व्यवस्था की गई थी।
सुबह करीब साढ़े सात बजे विधायक को लेकर पुलिस का काफिला एट टोल से गुजरा। यहां थाना पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी। पुलिस की गाड़ियों के पीछे ही विधायक समर्थकों की कुछ गाड़ियां भी चल रहीं थीं। आटा टोल के पास गाड़ियों में डीजल भराया गया। इसी दौरान कुछ मीडियाकर्मियों ने विधायक से बात करने का प्रयास किया तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मना कर दिया। फिर लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस की गाड़ियां विधायक को लेकर जिले की सीमा पार कर गई। एट से लेकर कालपी पुल तक जगह जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।

आटा टोल से निकलते विधायक विजय मिश्रा की गाड़ियों का काफिला सुरक्षा के साथ- फोटो : ORAI
विज्ञापन