फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   badamaash ne mahila ka mangalasootr jhapata

बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र झपटा

Thu, 08 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
badamaash ne mahila ka mangalasootr jhapata
-बजरिया उप डाकघर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : ORAI
कोंच(जालौन)। कोतवाली के पास बजरिया उप डाकघर मेें गुरुवार दोपहर आधारकार्ड ठीक कराने पति के साथ आई महिला का मंगलसूत्र बदमाश ने झपट लिया। महिला के पति और आसपास मौजूद लोग बदमाश को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। पति ने बदमाश से मंगलसूत्र छीन लिया।
विज्ञापन

तहसील कोंच के थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम ऐबरा निवासी किसान ब्रजेश पाल की पत्नी ममता के आधार कार्ड में मायके का पता लिखा था। इसे ठीक कराने वह पति के साथ बजरिया उप डाकघर में आई थीं। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर एक बदमाश ने मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात को अंजाम देकर वह भागने लगा। ममता का पति और आसपास के लोग बदमाश के पीछे दौड़ने लगे। पति ने बदमाश से मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद बदमाश गलियों में भाग गया। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि उन्होंनेे पुलिस को बदमाश को ट्रेस करनेे के लिए लगा दिया है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमास्टर आरबी अवस्थी ने कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित शिकायत देते हुए सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

कम से कम मंगलसूत्र तो बच गया
पत्नी का मंगलसूत्र छीनने के बाद लौटे पति से लोगों नेे तत्काल पुलिस को सूचित न करने के बारे में पूछा। इस पर उसने कहा कि जब तक वह पुलिस को सूचना देता तब तक बदमाश मंगलसूत्र लेकर चंपत हो जाता। वह मंगलसूत्र गंवा बैठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed