फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   badahaal bijalee aapoorti se bhadake kisaan, band karaaya pheedar

बदहाल बिजली आपूर्ति से भड़के किसान, बंद कराया फीडर

Sat, 10 Oct 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
badahaal bijalee aapoorti se bhadake kisaan, band karaaya pheedar
प्रदर्शन कर रहे किसानाें को समझाते एसडीएम गुलाब सिंह। - फोटो : ORAI
जालौन। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर उदोतपुरा बिजलीघर पर इलाकाई किसानों ने धरना दिया। विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बुलाई तो गुस्साए किसान पूरे क्षेत्र की बिजली बंद कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसडीओ ने आक्रोशित किसानों को शांत कराया। अधिकारियों ने बिजली व्यवस्था को सुधारने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इस समय खेतों में रबी की फसल की बुआई से पहले किसान खेतों में पलेवा कर रहे हैं। नहरें फुल गेज से नहीं चल रही हैं। दबंग किसान जगह-जगह बंधा बनाकर पानी रोक लेते हैं। इससे आगे के किसानों को पानी नहीं मिल पाता है। बिजली कटौती से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों को पांच से छह घंटे आपूर्ति दी जा रही है। किसानों का आरोप है कि दो से तीन घंटे भी लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे पलेवा नहीं हो पा रहा है। इससे गुस्साए प्रतापपुरा, माहिया, शेखपुरा, सींगपुरा, जगनेवा, हीरापुर सहित एक दर्जन गांवों के एक सैकड़ा से अधिक किसान सुबह आठ बजे उदोतपुरा स्थित बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करने लगे। जानकारी पर जेई पी राम ने पुलिस बुला ली। इस पर किसान भड़क गए। इन्होंने सभी फीडर बंद करा दिए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम गुलाब सिंह ने एसडीओ कौशलेंद्र सिंह को बुलाकर समस्या के बारे में जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा है। इससे बिजली की आवाजाही बनी रहती है। एसडीएम ने किसानों को भरोसा दिया कि विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। तब तक रोस्टर के अनुसार प्रत्येक फीडर को 6-6 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। बताया कि हदरुख में फीडर स्थापित किया जा रहा है। इससे प्रभावित कुछ गांवों को जोड़ा जाएगा। इस आश्वासन पर लगभग दो घंटे के बाद किसान शांत हुए। इस मौके पर संजू यादव, बबलू यादव, जितेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप, शिव बालक, मलखान सिंह, मनोज कुमार, दीपू गुर्जर, अजय बाबू, सुरेश राठौर, प्रभु दयाल, सुरेश यादव, अमोल सिंह, सोनू पाठक, निशांत पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने लखनऊ तक पहुंचाया मामला
जालौन। किसानों के उदोतपुरा बिजलीघर पर धरना, प्रदर्शन की जानकारी भाजपा नेता संजू खत्री ने लखनऊ में मौजूद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा को दी। इस पर सदर विधायक शक्ति भवन पहुंचे। उन्होंने पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार से समस्या के बारे में वार्ता की। उन्होंने उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की। अध्यक्ष ने शीघ्र ही उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed