{"_id":"5cfea859bdec2207410e89ad","slug":"baba-also-died-due-to-the-news-of-grandson-death-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में नाती की मौत की सूचना पर बाबा ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में नाती की मौत की सूचना पर बाबा ने भी दम तोड़ा
Tue, 11 Jun 2019 12:28 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
रामपुरा थानाक्षेत्र के रिठौरा निवासी रमेशचंद्र (45) पुत्र भोगीलाल रविवार को अपने पुत्र हरीबाबू (22) व भतीजे भोले (16) पुत्र छोटेलाल के साथ इटावा जनपद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोपहर को तीनों लोग बाइक से गांव रिठौरा आ रहे थे। तभी चकरनगर थाना क्षेत्र के लखना सिंडौस मार्ग पर चंदई के पास बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लाई। जहां डाक्टरों ने हरीबाबू को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर जब घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। सड़क दुर्घटना नाती की मौत व पुत्र के घायल होने की जानकारी मिलने पर सदमे से भोगीलाल (70) की मौत हो गई। एक ही घर में हुई दो मौतों से गांव में मातम पसर गया। रिश्तेदारों व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन