फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Azhar ran with a neck severed by a hundred meters

सौ मीटर तक कटी गर्दन लेकर दौड़ा अजहर

Thu, 26 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Azhar ran with a neck severed by a hundred meters
अजहर के घर के बाहर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : ORAI
उरई। नौ साल के किशोर की हत्या को अंजाम भले ही किसी ने दिया हो लेकिन जिस किसी ने भी नाले के पास से लेकर घर तक कटी हुई गर्दन और उससे बहते खून को हाथ से दबाए अजहर को देखा उसका कलेजा मुंह को आ गया। घटना के बाद दौड़ता हुआ अजहर घर के भीतर घुसा और जाकर सीधे पिता की रजाई पर गिर पड़ा, उसकी जुबान से आखिरी शब्द यही निकले अब्बू मेरी जान बचा लो, जिसे सुनते और अजहर की हालत को देखते ही घर भर में मानो कोहराम सा मच गया हो, सभी उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे। तब तक भी मोहल्ले वाले यही समझते रहे कि अजहर को कोई चोट लग गई होगी या फिर किसी साथी से विवाद हुआ होगा, लेकिन जैसे ही उसकी मौत की खबर बघौरा पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

भाई या फिर बच्चों का विवाद तो नही वजह
पुलिस के सूत्रों के अनुसार अजहर का सबसे बड़ा भाई समीर आपराधिक प्रवृत्ति का है, उसका क्षेत्र के जुआरियों व चोरी करने वालों से विवाद भी है, हो सकता है कि उसी किसी रंजिश में किसी ने अजहर की हत्या की हो, पुलिस समीर से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र में जुआ भी खूब खेला जाता है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण बिंदु पुलिस को लग रहा है कि यदि कोई बड़ा वारदात में शामिल होता तो नाले के पास ही अजहर का शव मिलता, हो सकता है कि घटना में अजहर के किसी हम उम्र का ही हाथ हो, जिस कारण वह नाले से घर तक भाग निकला।
विज्ञापन

गली के भीतर ही छिपा है अजहर का कातिल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्यारा जो भी है, वह अजहर के मकान के आसपास यानी उसी की गली का है, क्योंकि घनी आबादी के बीच कोई बाहर का व्यक्ति आता तो उसका सुराग जरूर लगता। लिहाजा हो न हो कातिल अजहर की गली का ही या फिर परिवार का कोई करीबी भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून के छींटे देखकर बच्चे दहशत में रहे
नाले से लेकर अजहर के घर तक खून के छींटे देखकर पूरे दिन मोहल्ले के बच्चे दहशत में रहे, दूसरे मोहल्ले से लोगों की भीड़ भी घटनास्थल देखने के लिए नाले के पास आते रहे।

साहब, हत्यारे को पकड़ लो
एसपी को देख मां शबाना चीख पड़ी साहब किसी और के बेगुनाह बच्चे की जान जाए, इससे पहले कातिल को पकड़ लो साहब, मेरा लाल तो चला गया और किसी की गोद न उजड़ने देना साहब। एसपी ने शबाना को भरोसा दिलाया कि न सिर्फ जल्द ही हत्यारे को पकडे़ंगे बल्कि उसका केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाकर जल्द से जल्द उसे सजा भी दिलवाएंगे।

मृतक अजहर की रोती बिलखती मां शबाना।

मृतक अजहर की रोती बिलखती मां शबाना।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed